भोपाल हेडलाइंस की खबर का हुआ असर: चिलचिलाती धूप में राहगीरों को मिला ठंडे पानी का सहारा

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली/भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों तथा ग्राहकों को अब राहत मिलने लगी है। भोपाल हेडलाइंस में प्रकाशित खबर का असर तेजी से देखने को मिला और मात्र 24 घंटे के भीतर नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर दी गई।

जिला फुटकर व्यापारी संघ की पहल रंग लाई। संघ द्वारा नगर परिषद से सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की मांग की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने तत्परता दिखाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर मटके रखवाए तथा पानी की समुचित व्यवस्था करवाई।

अब बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे शंकर मंदिर थाने के पास,पुराने स्टैंड, शासकीय अस्पताल पर राहगीरों, ग्राहकों और आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने राहत महसूस की। गर्मी से परेशान लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए जिला फुटकर व्यापारी संघ और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।

जिला फुटकर व्यापारी संघ ने भी नगर परिषद को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी मांग को गंभीरता से लेकर तत्काल पूरा किया गया। संघ ने कहा कि यदि इसी तरह प्रशासन आम जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करता रहे, तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।