छोटे गाँव से बड़ा मुकाम: अरुण वागद्रे को ‘बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड’

गुनखेड़ से भोपाल तक का सफर, BNI Dynamic के नेतृत्व में रचा सफलता का नया इतिहास

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल।“जिद करो और जीत जाओ” की सोच को साकार करते हुए बैतूल जिले के छोटे से गाँव गुनखेड़ से निकले अरुण वागद्रे आज भोपाल के व्यवसायिक जगत में एक प्रेरणादायक नाम बन चुके हैं। सीमित संसाधनों से शुरुआत करने वाले वागद्रे ने अपने परिश्रम और नेतृत्व क्षमता के दम पर न केवल अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि BNI Dynamic चैप्टर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पिछले छह महीनों में BNI Dynamic चैप्टर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चैप्टर द्वारा हर महीने आयोजित “कैटेगरी डे” के माध्यम से रियल एस्टेट, खाद्य व्यवसाय, स्वास्थ्य और महिला उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया गया। इससे नेटवर्किंग को बढ़ावा मिला और व्यापारिक अवसरों में वृद्धि हुई।

इस अवधि में चैप्टर ने 350 से अधिक विजिटर्स को आमंत्रित किया। साथ ही नेटवर्किंग के माध्यम से बड़े स्तर पर व्यवसाय सृजन (बिजनेस जनरेशन) किया गया, जो चैप्टर की सक्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

अरुण वागद्रे के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मानस चतुर्वेदी एवं सचिव-कोषाध्यक्ष मुकेश काबरा ने टीम के साथ मिलकर एक सशक्त और परिणामोन्मुख कार्य वातावरण तैयार किया। वहीं रिज़वान निज़ामी, राहुल गुप्ता सहित अन्य सदस्यों के योगदान ने इस सफलता को और मजबूती प्रदान की।

इस उपलब्धि में मार्गदर्शक के रूप में रवि तख्तानी और जनक भट्ट की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उनके अनुभव और दूरदर्शिता ने चैप्टर को निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया।

BNI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप करंबेलकर ने चैप्टर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “अच्छा कार्य करने से उसका विस्तार स्वतः होता है। BNI Dynamic ने इसे साकार कर दिखाया है।” उन्होंने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

अरुण वागद्रे की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और समर्पण के परिणामस्वरूप उन्हें BNI रीजन अवॉर्ड समारोह में ‘बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी प्रभावी कार्यशैली और टीम निर्माण की क्षमता का प्रतीक है।

इस उपलब्धि पर BNI Dynamic के सदस्यों एवं व्यावसायिक सहयोगियों ने अरुण वागद्रे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आगामी कार्यकाल के लिए नई हेड टेबल—जी. प्रदीप, अतुल चौरसिया एवं सौरभ जैन पलांडी—नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है।