गेहूँखेड़ा में 7 दिवसीय संगीतमय श्री देवनारायण कथा का आयोजन आज से कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।कोलार रोड स्थित गेहूँखेड़ा क्षेत्र में 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक 7 दिवसीय संगीतमय श्री देवनारायण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक लाडसिंह भगत जी द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कथा के माध्यम से भगवान देवनारायण की महिमा और जीवन प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत 30 मार्च, सोमवार को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा के साथ हुई यह यात्रा वेरामा क्षेत्र से प्रारंभ होकर कथा स्थल गेहूँखेड़ा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए 

कथा के समापन अवसर पर 5 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3 बजे से हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल गेहूँखेड़ा स्थित रानी अवंती बाई स्कूल के पास रखा गया है। आयोजन में पुजारी श्री मदनदास बैरागी जी की प्रमुख भूमिका रहेगी।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन पंडित विक्रम मीना के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें समस्त ग्रामवासी गेहूँखेड़ा एवं क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर माखन मीना शैतान मीना धर्मेंद्र मीना निर्मल मीना अजमल मीना विक्रम मीना खुमान सिंग मरण पांडा जी निर्भय सिंह गुजर पांडा जी देव धाम कुमडी आदि