वर्धमान ग्रीन पार्क मे हिंदु मुस्लिम सब ने मिलकर मनाया ईद मिलन समारोह, “इंसानियत” का दिया पैगाम, खेल कूद के माध्यम से सौहार्द, स्वास्थ एवं समरसता की दिशा में कदम
वर्धमान ग्रीन पार्क मे हिंदु मुस्लिम सब ने मिलकर मनाया ईद मिलन समारोह, “इंसानियत” का दिया पैगाम, खेल कूद के माध्यम से सौहार्द, स्वास्थ एवं समरसता की दिशा में कदम
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। अशोका गार्डन वर्धमान ग्रीन पार्क कालोन मे 16वें ईद मिलन, वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह के मोके पर मुख्य अतिथि , आई पी एस राजेश सिंह भदौरिया पुलिस अधीक्षक एस टी एफ़, मध्य प्रदेश शासन ने कहा कि आज का समय अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मुजरिमों से होशियार रहने का है, इंटरनेट की अधिक उपलबधिता और उपयोग बहुत से खतरों को भी दावत डेटा है इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। मिर्ज़ा मुमताज़ बेग पूर्व उपनिदेशक भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार, भोपाल सेंटर, मध्य प्रदेश ने अभिलेखागार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ भोपाल के जन मानस और परंपराओं को भी रेखांकित किया। आयोजन की प्रशंसा और ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया । मौलाना मोहम्मद यूसुफ नदवी ने इंसानियत को मानवता के लिए वरदान बताया और सभी प्रकार की शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। 16वें ईद मिलन, वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह के सफ़ल आयोजन पर बधाई दी और शिक्षा के लिए लगातार प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया । सभी वक्ताओं ने आयोजन समिति की इस कोशिश को सराहा जिसमें वर्धमान ग्रीन पार्क के रहवासियों को प्रशंसनीय कार्यों पर उन्हें “सितारा प्रदर्शन सम्मान” से नवाज़ गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य थे; श्री एम ए फ़ातेह, शिक्षा छेत्र , श्री आरिफ़ मिर्ज़ा, पत्रकार, श्री इक़बाल सिद्दीकी क्रिकेटर, लालचंद भारके, ऐड्वकेट- समाज सेवी , अफजल खान , डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ, आफ़रीन कुरैशी चित्रकार, आई ए ताजिर लेखक, रामशर्मा समाज सेवी, अबरार खान पत्रकार आदि इस के अतिरिक्त अनेक खेलों की प्रतियोगिताओं का संचालन कर व्ययक्तित्व विकास की सराहनीय कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ एस ए आर हाशमी ने ईद मिलन की रूप रेखा और इतिहास को बताया कि यह प्रोग्राम सन 2009 से आयोजित हो रहा है । डॉ हाशमी ने घर के अंदर रह कर इंटरनेट के माध्यम से भटने की समस्या का समाधान वास्तविक दुनिया में तलाशने की कोशिश पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद राजा ने किया और समिति के अन्य सदस्य मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आरिफ़, अनवर आली रफीक पठान, दिनेश साहू, निदा ज़फ़र, अलतमश पठान, मोहम्मद शफ़ी, शमीम अहमद, मोहम्मद इदरीस ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया ।
ईद मिलन समारोह 2026 के अंतर्गत होने वाली, बैड्मिन्टन, फुटबाल चेस , ड्रॉइंग एण्ड पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त खेलकूद की 22 अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जो लगभग एक सप्ताह में पूरा हुआ और कालोनी के निवासियों ने हर्ष-व-उल्लास के साथ भाग लिया । इस के साथ ही 25 लोगों को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एजुकेशनल एवं अन्य सफलताओं के लिय प्रशास्ति पत्र “स्टार परफॉरमेंस अवॉर्ड” दिया गया। गत एक वर्ष में हज करने वाले ग्रीन पार्क के निवासियों को शॉल दे कर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों तथा विशिष्ठ नागरिकों द्वारा मेडल, कप, शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
