इकबाल मैदान के नाम बदलने पर विवाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने जताई आपत्ति
*इकबाल मैदान के नाम बदलने पर विवाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने जताई आपत्ति*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
अभी हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मै स्थित ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियक कानूनगो द्वारा दिए गए बयान से विवाद गरमा गया है, इसी के चलते आज ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी द्वारा इकबाल मैदान में प्रदर्शन कर प्रियक कानूनगो का विरोध किया ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी का आरोप है कि इस तरह के बयानों से देश माहौल बिगड़ता है
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन का कहना है कि इस तरह के बयानों से देश मैं तनाव उत्पन्न होता है अल्लामा इकबाल जो दुनियां के मशहूर शायर होने के साथ साथ हिन्दुस्तान की वादियो मे गुंजने वाले तराना जो पूरे हिन्दुस्तान जोश खरोश के साथ गाये जाने वाले राष्ट्रीय गीत सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा लिखने वाले अल्लामा इकबाल के साथ यह न इंसाफी है।
वही ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो दानिश खान ने इसको सस्ती लोकप्रियता पाने का माध्यम बताते हुए कहा कि इसे लोग समाज के लिए खतरा है
प्रदर्शन मै प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरैशी प्रदेश मीडिया प्रभारी आरिफ खान, सैयद अदनान, शेख एजाज़, जाहिद खान रशीद खान व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे
