भगवान महावीर जयंती पर सोनागिरी में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली महावीर जयंती शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
भगवान महावीर जयंती पर सोनागिरी में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली महावीर जयंती शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
संतोष योगी की खबर 99932 68143
राजधानी के सोनागिरी स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर सुबह श्री जी भगवान का अभिषेक किया गया उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया।
वही मंदिर समिति के सचिव राहुल जैन बिस्किट ने बताया कई वर्षों से भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इस साल भी शोभा यात्रा निकाली गई जैन मंदिर सोनागिरी से निकली शोभा यात्रा शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की वही श्री 105 एलकश्री दयासागर जी महाराज के प्रवचन हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अफसर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरी शर्मा पार्षद जीत राजपूत पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा और कई श्रद्धालु मौजूद रहे
पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया, वहीं समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
