सिराली नगर परिषद ने 45.39 करोड़ का संतुलित बजट पारित, सुविधाओं और विकास पर बड़ा फोकस
सिराली नगर परिषद ने 45.39 करोड़ का संतुलित बजट पारित, सुविधाओं और विकास पर बड़ा फोकस
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी खबर 780595 3532
सिराली। नगर परिषद सिराली की मंगलवार को हुई साधारण बैठक में वर्ष 2026-27 का 45 करोड़ 39 लाख 67 हजार 500 रुपए का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति और पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। परिषद ने 45.39 करोड़ की आय के मुकाबले 23 हजार 100 रुपए की बचत के साथ संतुलित बजट प्रस्तुत किया।
नगर परिषद ने इस बजट में शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है।
बजट में प्रमुख प्रावधान इस प्रकार हैं:
विकास कार्यों हेतु: 2 करोड़
सड़क निर्माण: 3.5 करोड़
नाली निर्माण: 1.5 करोड़
AMRUT 2.0 योजना: 8.5 करोड़
कार्यालय भवन निर्माण: 1.66 करोड़
कायाकल्प कार्य: 1 करोड़
नवीन बस स्टैंड निर्माण: 1.65 करोड़
इसके अतिरिक्त, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है, जिससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट सिराली के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा और शहरवासियों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद करेगा।
