स्वागतम् दिल से स्वागतम्...” के साथ कैम्पियन स्कूल में नए सत्र की इन्द्रधनुषी शुरुआत
“स्वागतम् दिल से स्वागतम्...” के साथ कैम्पियन स्कूल में नए सत्र की इन्द्रधनुषी शुरुआत

संतोष योगी की खबर 9993268143
कैम्पियन स्कूल की प्रायमरी एवं सेकेण्डरी कक्षाओं के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल को उत्साह, उमंग और आत्मीयता के वातावरण में हुई। अरेरा कॉलोनी स्थित स्कूल परिसर में बच्चों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने “स्वागतम् दिल से स्वागतम्...” गीत गाकर नए विद्यार्थियों और छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया।
नए सत्र के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए स्कूल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। स्कूल पहुंचते ही बच्चों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया गया। नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा, फादर मनोज मिंज, फादर ब्लासियस तथा कक्षा छह की छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद शिक्षिकाओं के समूह ने प्रेयर साँग प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। शिक्षिका सुनीता मिंज ने सभी के लिए प्रार्थना की।
शिक्षिकाओं द्वारा “स्वागतम् सुस्वागतम्, दिल से स्वागतम्...” गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे माहौल को उल्लास और अपनत्व से भर दिया। इस दौरान कई अन्य प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किए गए।
अपने संबोधन में फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा ने सभी बच्चों का नए शैक्षणिक सत्र में स्वागत करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, स्वस्थ रहने और आपस में प्रेम एवं सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
कार्यक्रम का संचालन सेकेण्डरी सेक्शन की शिक्षिका रितिका अरोरा ने किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को
