श्री राम मंदिर पिपलानी में भगवान कार्तिकेय जयंती धूमधाम से मनाई गई

संतोष योगी की खबर 99932 68 143

 भोपाल हेडलाइंस पिपलानी श्री राम मंदिरमें कार्तिकेय भगवान की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सुब्रमण्यम ने बताया कि श्रद्धालु अपनी गहरी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन करते हुए कठिन धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कई श्रद्धालु पेट और जीभ में त्रिशूल आर-पार निकालकर अपनी श्रद्धा के प्रति समर्पण व्यक्त करते हैं और पैदल चलते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं।

इस दौरान एक विशाल रथ भी निकाला गया, जिसे श्रद्धालु पीठ में त्रिशूल लगाकर खींचते हैं। यह दृश्य श्रद्धा और विश्वास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान कार्तिकेय के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।