भोपाल में दादाजी धाम परिवार की सराहनीय पहल, तीन वर्षों से निरंतर मां काली मंदिर में प्रसाद वितरण

संतोष योगी की खबर 999 3268 143 

भोपाल। दादाजी धाम परिवार द्वारा शहर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। पिछले तीन वर्षों से लगातार मां काली मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिसे दादाजी धाम परिवार के सदस्य राजीव गुलाटी द्वारा नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड 7 की पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरण किया और धार्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। श्रीमती सविता राजीव गुलाटी द्वारा किए जा रहे इस निरंतर सेवा कार्य की उपस्थित जनों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

दादाजी धाम परिवार द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई, जिससे समाज में सहयोग और श्रद्धा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस अवसर परमुकेश हासानी, मनीष साहू, नरेश मालवीय, निहाल साहू, हेमलता शर्मा, हरी ओम श्रीवास्तव, कार्तिक शर्मा ,आकाश पाल, असीम जैन, अचल जैन , मुमताज, आदि