‘विहान 2026’ का शानदार समापन, डांस प्रतियोगिता और फैशन शो रहे आकर्षण का केंद्र विद्यार्थियों ने सोलो क्लासिकल, ग्रुप डांस और फैशन शो में दिखाई प्रतिभा
‘विहान 2026’ का शानदार समापन, डांस प्रतियोगिता और फैशन शो रहे आकर्षण का केंद्र
विद्यार्थियों ने सोलो क्लासिकल, ग्रुप डांस और फैशन शो में दिखाई प्रतिभा
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 9993268143
राधारमण समूह, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान 2026’ का सफल समापन हो गया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित डांस प्रतियोगिता और फैशन शो कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
महोत्सव के अंतर्गत डांस प्रतियोगिता का आयोजन कल किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। सोलो क्लासिकल श्रेणी में पायल कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवात्मिका सुल्लारा द्वितीय स्थान पर रहीं। वेस्टर्न सोलो में अंकिता कोल विजेता रहीं तथा अनीशा मजूमदार उपविजेता रहीं।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में महाभारत ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रॉक स्टार ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं डुएट डांस में कुमकुम राजपूत एवं दीप्ति की जोड़ी विजेता रही, जबकि पल्लवी पाल एवं जितिका की जोड़ी उपविजेता रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महोत्सव के अंतिम दिन आज आयोजित फैशन शो कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रतिभागियों ने ट्रेडिशनल, वेस्टर्न, फ्यूजन और ब्लैक मैजिक थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, वेशभूषा और मंच प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि ‘विहान’ महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
