ऐबू यूनियन द्वारा 5वें वर्ष महाप्रसाद वितरण, बीएचईएल परिसर में भक्ति का माहौल
ऐबू यूनियन द्वारा 5वें वर्ष महाप्रसाद वितरण, बीएचईएल परिसर में भक्ति का माहौल
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल:- बीएचईएल कारखाने परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह महाप्रसादी वितरण का आयोजन लगातार पांचवें वर्ष भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कारखाने के सभी वर्गों—अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर, सीआईएसएफ, सोसाइटी श्रमिक, ठेका श्रमिक एवं महिला कल्याण से जुड़े साथियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
महाप्रसादी वितरण का शुभारंभ बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं महाप्रबंधक (एचआर) टी.यू. सिंह द्वारा विधिवत किया गया।
इस अवसर पर लगभग 5000 से अधिक लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला, जिससे महाप्रसादी वितरण के आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
यह महाप्रसादी वितरण का आयोजन यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी के नेतृत्व में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) संबद्ध निफ़्टू द्वारा करवाया गया, जिसने कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ किया।
मंदिर परिसर में यूनियन द्वारा बजरंगबली से प्रार्थना की गई कि बीएचईएल नए वित्तीय वर्ष में निरंतर प्रगति करे, उत्पादन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा कारखाना सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित होता रहे।
यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना, बल्कि कर्मचारियों की एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त प्रतीक भी बनकर उभरा।
