गिरनार हिल्स में हनुमान जयंती पर भव्य भंडारा एवं सुंदरकांड का आयोजन
गिरनार हिल्स में हनुमान जयंती पर भव्य भंडारा एवं सुंदरकांड का आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल के गिरनार हिल्स स्थित गिरनारेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सनातन जन जागरण समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के रहवासियों एवं आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान सुंदरकांड पाठ की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें भोपाल के प्रसिद्ध सुंदरकांड पाठकर्ताओं द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। साथ ही भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल भंडारा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में गिरनार हिल्स के रहवासियों का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
