सुंदर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

     संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल के सुंदर नगर स्थित सुन्द्रेश्वर धाम शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य सेवक बी.के. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन सुंदर नगर मंदिर समिति द्वारा क्षेत्र के रहवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आसपास की कॉलोनियों से भी भक्तजन भारी संख्या में पहुंचे और भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।

 

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। रामचरितमानस पाठ के पश्चात भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।