भोपाल में हनुमंत जन्म उत्सव पर स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में हुआ विशाल प्रसादी वितरण

 

संतोष योगी की खबर 9993 3268 143

 

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को श्री हनुमंत जन्म उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शहरभर में जगह-जगह लंगर, भंडारे और प्रसाद वितरण के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर जय श्री राम के जयघोष लगाए।

इसी कड़ी में स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में भी हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर गोविंद कहारे ने बताया कि विद्यालय परिसर में भगवान श्री हनुमान जी की सेवा और आराधना कई वर्षों से लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हनुमान जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, राधा गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने “जय श्री राम” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।