भोपाल में भव्य भंडारे का शानदार आयोजन, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम
भोपाल में भव्य भंडारे का शानदार आयोजन, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल संकट हरण शिव मां दुर्गा मंदिर में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को चैत्र नवरात्रि एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय प्रेस के उप नियंत्रक डॉ. जी.पी. कतिया जी एवं ओवरसियर श्री के.एल. वर्मा जी द्वारा भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ किया गया। परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया एवं उनका पूजन कर दान-दक्षिणा दी गई।
इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें राजस्व विभाग मंत्रालय के अवर सचिव श्री राजेश कौल जी, अनुविभागीय अधिकारी श्री गणेश बाथम जी, श्री सोनी जी, श्री हीरालाल चौधरी जी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
भोजन प्रसादी के उपरांत मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री पदम सिंह जी द्वारा श्री राजेश कौल जी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही भू संसाधन प्रबंधन विभाग की डिप्टी कमिश्नर एवं उनके सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी मंदिर में आकर प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विशेष योगदान
इस सफल आयोजन में श्री विजय उत्तेकर जी एवं श्री मनोज पचोरी जी का विशेष सहयोग और सक्रिय भूमिका रही, जिनकी मेहनत और समर्पण ने भंडारे को एक भव्य और व्यवस्थित रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंदिर समिति के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं में श्री सतीश वाथम जी, श्री विलन कुमार जी, श्री दिलीप ठाकवानी जी, श्री अनिल नायडू जी, श्री राजवीर जी, श्री प्रकाश चंद्र जी, श्री भूप सिंह जी सहित अनेक सेवाभावी सदस्य एवं बाल भक्तों ने प्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया।
प्रभात फेरी मण्डल, न्यू सुभाष नगर भोपाल के प्रभारी श्री सुजे सिंह गौर एवं उनके करीबी सहयोगी बलराम सिंह रुहेला, के.आर. मालवीय एवं रविशंकर विश्वकर्मा सहित साथियों ने भंडारे में उपस्थित होकर मंदिर के अध्यक्ष श्री पदम सिंह जी एवं समिति सदस्यों का तिलक लगाकर सम्मान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।
अंत में मंदिर समिति द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह विशाल भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
