डॉ संजना यादव के द्वारा पी एच डी करने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
डॉ संजना यादव के द्वारा पी एच डी करने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। भोपाल के करोंद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी डॉ. संजना यादव को पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) जैसी सर्वोच्च अकादमिक डिग्री प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम उनके जीजाजी एवं फायर फाइटर पंकज यादव द्वारा अपने निवास पर आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित परिजनों और शुभचिंतकों ने डॉ. संजना यादव की इस उपलब्धि को उनके निरंतर परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। वही उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संजना ने अपने लक्ष्य को हासिल कर समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
इस अवसर पर डॉ. संजना यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। कार्यक्रम में उनके माता-पिता का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिनकी प्रेरणा और सहयोग ने संजना को इस मुकाम तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. संजना यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
