1 मई को इंदौर में होगा भगवान गुरु गोरक्षनाथ प्रकटोत्सव एवं संत समागम महाकुंभ

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 9993268143

गुरु गोरक्षनाथ मंदिर समिति एवं अलख अतीत मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान गुरु गोरक्षनाथ प्रकटोत्सव, संत समागम महाकुंभ एवं निर्गुण भजन संध्या का भव्य आयोजन 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 को किया जाएगा। आयोजन गोमटगिरी स्थित गुरु गोरक्षनाथ धाम में होगा, जहां देशभर से नाथ संप्रदाय के संत, समाजजन, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल, गुरुवार को शाम 8 बजे निर्गुण भजन संध्या से होगी। इसमें लादू नाथजी महाराज, सागर नाथजी योगी तथा विष्णुजी भूपाल भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन राजाजी विश्वराज सिंहजी के सान्निध्य में होगा। समिति के अनुसार राजाजी के आगमन पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

1 मई, शुक्रवार को प्रातः 5 बजे रुद्राभिषेक से कार्यक्रम आरंभ होगा। सुबह 7 बजे दिव्य आरती एवं रोट प्रसादी भोग होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे भव्य कलश-ध्वज एवं चल समारोह निकाला जाएगा, जो हनुमान मंदिर गांधी नगर से प्रारंभ होकर गुरु गोरक्षनाथ मंदिर तक पहुंचेगा। सुबह 11 बजे संतों का स्वागत-सत्कार होगा तथा दोपहर 12 बजे धर्मसभा एवं संत समागम महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे महाप्रसादी भोजन का आयोजन रहेगा।

संत समागम महाकुंभ में योगी आदित्यनाथ सहित देशभर के संत-महात्मा शामिल होंगे। प्रमुख संतों में महंत योगी बालकनाथ, महंत योगी निर्मलनाथ, महंत पीर योगी श्रेशनाथ, बालयोगी उमेशनाथ, महंत पीर योगी रामनाथ, महंत योगी लालनाथ, महंत योगी अवधूत प्रकाशनाथ, महंत योगी चेतनदासजी महाराज, महंत योगी गिरवरनाथजी महाराज, महंत योगी नारायणनाथजी, महंत योगी शंभूनाथजी महाराज, महंत योगी शिवनाथजी महाराज, महंत डॉ. योगी चेतननाथजी महाराज, योगी पारसनाथजी महाराज तथा महंत योगी गोविंदनाथजी महाराज शामिल रहेंगे।

इसके अतिरिक्त महंत योगी सत्यनाथजी महाराज, महंत योगी महावीरनाथजी महाराज, महंत योगी रूद्रनाथजी महाराज, महंत योगी प्रकाशनाथजी महाराज, महंत योगी भोलनाथजी महाराज, महंत योगी हजारीनाथजी महाराज, महंत योगी महेन्द्रनाथजी महाराज, महंत योगी लक्ष्मीनाथजी महाराज, बाबा सिद्धनाथजी योगी, संत हरिनाथजी महाराज, संत प्रवीणनाथजी महाराज, घनश्यामनाथजी महाराज, महंत योगी सुरेशनाथजी महाराज, योगी सुरेन्द्रनाथजी महाराज, प्रवीणनाथजी महाराज तथा महंत योगी बुधनाथजी महाराज की उपस्थिति भी रहेगी।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गंगासिंहसिंहजी राणावत, रामनाथजी योगी, ईश्वरनाथजी योगी, नाथूरामजी योगी, राधेश्याम भारद्वाज, तेजपालजी योगी, ओम कुमार पुंडीर, राकेश उपाध्याय, रमेश नाथजी गीताबाई योगी एवं सत्यभानजी योगी शामिल होंगे।

वहीं गणमान्य अतिथियों में कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव, श्रवणसिंह चौधरी, मनोज पटेल, विशाल पटेल, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, बबलूजी शर्मा, भगवान सिंह चौहान, जगदीशजी चौकसे तथा सुभाषजी जुनेर उपस्थित रहेंगे।

समिति के संरक्षक सुरेशनाथ योगी एवं सत्यनारायण राठौर के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ योगी, सचिव करणनाथ योगी तथा मुख्य सचिव डॉ. योगी सत्यनारायण चौहान ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने तथा भगवा वस्त्र धारण कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।