पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह बने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, सिराली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह बने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, सिराली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भोपाल हेडलाइंस सिराली संबाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा टिमरनी के पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की खबर से सिराली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि नियुक्ति की खबर मिलते ही सिराली में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
कुंवर संजय शाह, जिन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक विधायक के रूप में सेवा दी है, को प्रदेश में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कुंवर संजय शाह ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा, “जो मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने में अपना योगदान दूंगा।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी और क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और इसे आगे की राजनीतिक सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना।
