अशोका गार्डन में कुमार टेलर्स की नवमी शाखा का भव्य उद्घाटन*
अशोका गार्डन में कुमार टेलर्स की नवमी शाखा का भव्य उद्घाटन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। अशोका गार्डन स्थित साईं मंदिर के पास कुमार टेलर्स की नवमी शाखा का शुभारंभ प्रदेश के मंत्री कैलाश विश्वास सारंग के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर में इस प्रकार के व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण वस्त्र प्रतिष्ठानों का विस्तार न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देता है, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प भी प्रदान करता है। उन्होंने कुमार टेलर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहक संतुष्टि और गुणवत्ता ही किसी भी व्यवसाय की असली पहचान होती है।
दुकान के संचालक बृजलाल साहू अनिकेत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी इस नई शाखा में सभी प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े उपलब्ध हैं, जिनमें रेमंड, सियाराम और ग्वालियर शूटिंग जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं। यहां उचित दरों पर कपड़ों की बिक्री के साथ-साथ बेहतरीन फिटिंग के साथ सिलाई की सुविधा भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर पजामा, कुर्ता, पैंट, शर्ट, जैकेट सहित हर प्रकार के वस्त्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार विशेष ऑर्डर पर भी परिधान तैयार किए जाते हैं।
अंत में बृजलाल साहू ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे एक बार उनको सेवा का अवसर अवश्य दें, ताकि वे अपनी गुणवत्ता और सेवा के माध्यम से ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें।
