विश्वकर्मा समाज द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
विश्वकर्मा समाज द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ नेता राम आश्रय विश्वकर्मा के भोपाल आगमन पर विश्वकर्मा समाज एवं कामधेनु गौ सेवा राष्ट्रीय समिति द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे भूलेश्वर महादेव मंदिर, विश्वकर्मा धाम, श्री जगन्नाथ विश्वकर्मा परिसर, 80 फीट हिनोतिया आलम, कोलार रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ।
समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने पुष्पहार पहनाकर राम आश्रय विश्वकर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और गरिमामय बन गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव, रतनलाल बाथम, एसी संगादीया, दिनेश पांडे, हेमंत कटियार, ललित कुमार गोर, राम कुमार विश्वकर्मा, सुमेर सिंह विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा (अध्यक्ष), डॉ नरेश विश्वकर्मा, रूप सिंह यादव, बाबूलाल विश्वकर्मा (एडवोकेट), बालकिशन विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, हरि ओम विश्वकर्मा, राम बाबू विश्वकर्मा (अध्यक्ष), गोलू अली खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राम आश्रय विश्वकर्मा के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही, समाज में एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजनों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
