किन्नर अखाड़े की रेशमा गुरुजी भी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की बागमुगलिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
किन्नर अखाड़े की रेशमा गुरुजी भी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की बागमुगलिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। बागमुगलिया नई बस्ती क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए। दिनभर चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन की शुरुआत प्रातः 4 बजे दिव्य स्नान के साथ हुई, जिसके बाद 5 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रातः 7 बजे हवन-पूजन एवं 8:30 बजे आरती संपन्न हुई। दोपहर 11 बजे मध्यम आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सायंकालीन कार्यक्रमों में 4 बजे कन्या पूजन, 5 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 7 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम सायं 8 बजे महा आरती के साथ रात्रि 11 बजे तक संपन्न हुआ जिसमें पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
पंडित राघव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक मंच पर एकत्रित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
