इंदौर में नाथ समाज द्वारा ‘लाला रामसरूप रामनारायण पंचांग’ का विशेष संस्करण प्रकाशित
इंदौर में नाथ समाज द्वारा ‘लाला रामसरूप रामनारायण पंचांग’ का विशेष संस्करण प्रकाशित
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 9993268143
इंदौर। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर ने नाथ समाज की समृद्ध परंपरा एवं आध्यात्मिक विरासत को सम्मानित करते हुए वर्ष 2026 के लिए ‘लाला रामसरूप रामनारायण पंचांग’ का विशेष संस्करण प्रकाशित किया है। इस संस्करण में परम आचार्य गुरु श्री गोरक्षनाथ जी के पावन प्रकटोत्सव (वैशाखी पूर्णिमा) को विशेष स्थान दिया गया है।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुख श्री,लेखराज जोगी और श्री विजय नाथ राठौड़ को उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान के लिए विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रयास समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने एवं नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी समाजसदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।
समाचार में यह भी बताया गया कि यह पंचांग समाज की आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
