ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित
ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल विगत दिनों ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. फरहा नाज़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के संचालक यूनुस ज़मा ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने तथा एक सच्चा और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
