सिराली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न, 60 मरीजों की जांच, 15 चिन्हित

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। मिशय नेत्रालय एवं मीरा होप फाउंडेशन के सौजन्य से तथा जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वावधान में रविवार 5 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में कुल 60 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें विशेष जांच के लिए चिन्हित कर ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इन सभी मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन मिशय नेत्रालय में किया जाएगा।

शिविर में नेत्र सहायक छत्राणी चंद्रवंशी द्वारा मरीजों की जांच की गई। वहीं प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रमोद भूमरकर के मार्गदर्शन में उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था रही।

शिविर के संचालन में शुभम राठौड़, हबीब मंसूरी तथा हेमराज का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने को कहा गया था। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 9406924293 एवं 9238197580 पर संपर्क करने की अपील की गई।