सुधारों की रफ्तार बरकरार, सशक्त नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र कर रहा निरंतर प्रगति
सुधारों की रफ्तार बरकरार, सशक्त नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र कर रहा निरंतर प्रगति
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों की रफ्तार लगातार बनी हुई है और इसका प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीएम श्री विद्यालयों और अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से शिक्षा को नया स्वरूप दिया जा रहा है, वहीं स्कूलों में इंटरैक्टिव पैनल के जरिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
डेस्क-चेयर की बेहतर व्यवस्था और छात्रावासों में सी सी टी वी कैमरों से छात्रों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल रहा है। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के जरिए उनके रचनात्मक विकास को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
हालांकि इस परिवर्तन के दौर में कुछ विरोध के स्वर भी सामने आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभाग निरंतर आगे बढ़ते हुए शिक्षा को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
