वन सुरक्षा श्रमिको की बैठक संपन्न हुई।

21 अप्रैल को वन मुख्यालय का घेराव करेंगे वन सुरक्षा श्रमिक 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के बैनर तले आज इंद्ररा निकुंज नर्सरी 74 बंगला भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे की अध्यक्षता भोपाल सीहोर जिले के वन सुरक्षा श्रमिको की बैठक संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच सूत्रीय न्यायोचित मांगों के समर्थन में 21 अप्रैल 2026 को वन मुख्यालय वन भवन का घेराव किया जाएगा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ को ज्ञापन सोपा जाएगा बैठक में अशोक पांडे इकबाल अली अरुण पांडे हेमेंद्र सिंह लाल मिया कमल सिंह नगर कमलेश जाटव रूप सिंह अर्जुन सिंह बलवान राम नारायण गोविंद भगवान सिंह मलखान सिंह पवन सिंह गुर्जर आदि सैकड़ो वन सुरक्षा श्रमिक शामिल थे। 

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बतायाहै कि वन विभाग के वन सुरक्षा श्रमिकों के अधिकारों का नौकरशाही हनन कर रही है वन विभाग के वन सुरक्षा श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है वन सुरक्षा श्रमिकों ने 16 मार्च को मुख्य वन संरक्षक भोपाल वृत को ज्ञापन सौंप कर मांग करी थी की मांगों का निराकरण सात दिवस में किया जाए लेकिन 20 दिन निकल जाने के बाद भी पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं किया गया है जिस कारण वन सुरक्षा श्रमिकों में भयंकर अकोश आक्रोश व्याप्त हो गया है वन सुरक्षा श्रमिकों ने निर्णय लिया है कि सीहोर वन मंडल के वन सुरक्षा श्रमिकों का 5 माह का लंबित वेतन भुगतान एव16 मार्च 2026 को मुख्य वन संरक्षक भोपाल को सौंपी गई पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण सात दिवस में नहीं किया गया तो वन सुरक्षा श्रमिक 21 अप्रैल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ के कार्यालय वन मुख्यालय वन भवन का घेराव कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ को ज्ञापन सौंपेंगे ।