कस्तूरबा नगर में कथा का पांचवां दिन, महाराज प्रद्युम्न आचार्य जी का भव्य स्वागत

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। कस्तूरबा नगर में आयोजित धार्मिक कथा के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महाराज प्रद्युम्न आचार्य जी महाराज का स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव (गुड्डू यादव) के नेतृत्व में महाराज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोहित यादव, रानी यादव, छोटेलाल कुशवाहा, राज वर्मा, देवेंद्र शुक्ला, त्रिलोक पाठक, श्याम बाबू, राजीव शुक्ला, विनोद विलास एवं उनकी मित्र मंडली उपस्थित रही और सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान भजन गायिका सरस्वती दीदी जी ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर होकर झूम उठे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।