अवधपुरी ऋषि पुरम में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर रहवासियों का विरोध

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल अवधपुरी ऋषि पुरम स्थित 80 फीट रोड पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस दुकान के कारण इलाके का माहौल बिगड़ रहा है और आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रमन तिवारी ने बताया कि मोहल्ले के लोग लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके अलावा झगड़े और अन्य अपराध भी बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस शराब दुकान को हटाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सोहन सिंह राजपूत बजरंग दल उपाध्यक्ष अवध प्रखंड, सारिका दिवाकर, अध्यक्ष शुभायल विलास अरुण सिंह, दिलीप कुमार दिवाकर कमलेश स्वनील प्रधान सोलंकी आदि रहवासी उपस्थित थे