प्रांतीय कुशवाहा समाज भोपाल: कैलाश कुशवाहा पुनः जिला अध्यक्ष, डालचंद कुशवाहा महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज, जिला भोपाल के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कैलाश कुशवाहा (एडवोकेट) को पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि डालचंद कुशवाहा महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा, संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व महामंत्री गोपाल सिंह कुशवाहा, मुरली कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष ओमवती कुशवाहा, सुनील कुशवाहा एवं अन्य सामाजिक बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ सामाजिक गतिविधियों को गति देंगे।