आदर्श संगीत महाविद्यालय में सामाजिक सद्भावना बैठक आयोजित, वीरसिंह छारी ने दिया एकता का संदेश
आदर्श संगीत महाविद्यालय में सामाजिक सद्भावना बैठक आयोजित, वीरसिंह छारी ने दिया एकता का संदेश
संतोष योगी की खबर 9993268143
आदर्श संगीत महाविद्यालय में सामाजिक सद्भावना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे, समरसता एवं एकता पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ऑल इंडिया विमुक्त घुमंतू फेडरेशन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह छारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पजन सिंह कुचबंदिया, डालचंद सोनी, मंगलसिंह तथा विकास बागरी सहित अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए।
इस अवसर पर वीरसिंह छारी ने कहा कि सभी समुदायों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव की भावना को समाप्त कर सभी को एक समान समझना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं, कोई ऊंचा नहीं और कोई नीचा नहीं। इसी भावना के साथ समाज में समरसता और भाईचारे का व्यवहार होना चाहिए।”
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
