विजय मार्केट में डकैती की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार — पुलिस टीम का हुआ सम्मान
विजय मार्केट में डकैती की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार — पुलिस टीम का हुआ सम्मान
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। थाना गोविंदपुरा जोन-02 नगरीय पुलिस, भोपाल ने बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट, भेल में सोने-चांदी की दुकानों में डकैती की योजना बना रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 4 वयस्क आरोपियों एवं 2 बाल आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए भेल व्यापारी महासंघ, विजय मार्केट द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता एवं सजगता से एक बड़ी वारदात टल गई।
सम्मानित किए गए अधिकारियों में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02 भोपाल श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा श्रीमती अदिति बी. सक्सेना, निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, उपनिरीक्षक गजराज सिंह, उपनिरीक्षक खेत सिंह, एएसआई प्रशसिंह ठाकुर, बेडरे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इसके अलावा प्र.आर. दीपक मालवीय, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण, प्र.आर. मुकेश कुमार यादव, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर. लीलाधर ठाकुर, आरक्षक दिव्यांशु द्विवेदी, आरक्षक कार्तिक पटेल, आरक्षक अंशुल मिठास, आरक्षक सुभाष पटेल एवं आरक्षक सुनील डांगे को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा , उपाध्यक्ष अजय महेश्वरी, सुनील गंगवानी, विनोद वाघेला, अजय आहूजा (गांधी मार्केट पिपलानी), जितेंद्र सचदेवा, देवेंद्र जैन, लालू भाई, मनोज गुप्ता, मनीष गोयल, संतोष भदौरिया महेंद्र नामदेव चेतन साहू सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
