मानव सेवा को समर्पित होगा समाजसेवी सूर्यांश सिंह ठाकुर का जन्मदिन
मानव सेवा को समर्पित होगा समाजसेवी सूर्यांश सिंह ठाकुर का जन्मदिन
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल। समाजसेवी सूर्यांश सिंह ठाकुर इस वर्ष अपना जन्मदिन एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को पूरी तरह मानव सेवा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।
जानकारी के अनुसार, उनका जन्मदिन पूरे मध्यप्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा, लेकिन यह उत्साह पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और समारोहों के बजाय जरूरतमंदों की सेवा के रूप में नजर आएगा। इस अवसर पर मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी।
सूर्यांश सिंह ठाकुर ने कहा कि वास्तविक खुशी दूसरों की मदद करने में है। उन्होंने अपने समर्थकों और सहयोगियों से अपील की है कि वे इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाएं।
इस पहल को लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा कार्यों की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे यह जन्मदिन समाज के लिए एक मिसाल बन सके।
