भोपाल के युवा कलाकार पलाश झा ने लंदन में बनाई पहचान

संतोष योगी की खबर 999 3268 143

भोपाल के युवा संगीत कलाकार पलाश झा आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अपने संगीत के प्रति जुनून और समर्पण के साथ, पलाश ने लंदन जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और वहीं से अपने करियर को एक नई दिशा दी।

पलाश झा ने University of West London से Advanced Music Technology में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने संगीत को एक पेशेवर रूप देते हुए लंदन में अपनी कंपनी Epic Sensation Ltd की स्थापना की, जो आज उनके क्रिएटिव विज़न का मुख्य आधार है।

संगीत के क्षेत्र में पलाश लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भोपाल की म्यूजिक कंपनी Bhoj Music के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपने शहर से जुड़े रहने और स्थानीय स्तर पर भी योगदान देने का मौका मिला। इसके साथ ही उन्होंने कनाडा की Nasty Nation Entertainment के साथ काम कर रहे है, जिससे उनका संगीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना हुआ है।

पलाश के म्यूजिक रिलीज़ में विविधता और आधुनिकता देखने को मिलती है। उनके गाने भावनात्मक कहानी और नए दौर के म्यूजिक स्टाइल का मिश्रण हैं, जो युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

आने वाले समय में पलाश झा अपने नए प्रोजेक्ट “Baile Bawal EP” पर काम कर रहे हैं, जिसमें प्रोड्यूसर O1M के साथ उनका सहयोग देखने को मिलेगा। यह प्रोजेक्ट उनके संगीत करियर में एक नया आयाम जोड़ने की उम्मीद है।

भोपाल से निकलकर लंदन तक का यह सफर पलाश झा की मेहनत, लगन और बड़े सपनों का प्रतीक है। उनका लक्ष्य न सिर्फ खुद को स्थापित करना है, बल्कि अपने शहर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करना है।