जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ एवं स्नेह भोज का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल में अधिवक्ता शुभम मीना (बबलू) के जन्मदिन के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं स्नेह भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, साथियों और स्नेहीजनों ने सहभागिता कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के बाद दोपहर 2 बजे प्रसादी वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शुभम मीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण धार्मिक, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय रहा।