12 अप्रैल से शुरू होगा पोखरनी का देवी गणगौर महोत्सव, 20 अप्रैल को भंडारे-विसर्जन के साथ समापन

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

पोखरनी। ग्राम पोखरनी में पटवारे परिवार द्वारा आयोजित देवी गणगौर महोत्सव 12 अप्रैल से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। धार्मिक कार्यक्रम ग्राम स्थित पटवारे परिवार के निज निवास पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव के तहत 12 अप्रैल, रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक खड़ा रखना एवं देवी स्थापना का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 19 अप्रैल, रविवार को पाठ बैठना एवं मंडपाच्छादन संपन्न होगा। वहीं 20 अप्रैल, सोमवार को भंडारा, प्रसादी वितरण एवं देवी विसर्जन के साथ महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य मेजबान शिव प्रसाद पटवारे, बालकृष्ण पटवारे, जयकृष्ण पटवारे एवं आनंद पटवारे हैं। परिवार की महिलाओं एवं अन्य परिजनों द्वारा भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन में विभिन्न रिश्तेदार, समाजजन एवं शुभचिंतक शामिल होंगे। दर्शनाभिलाषी के रूप में विष्णुप्रसाद पटवारे एवं रामचन्द्र पटवारे उपस्थित रहेंगे, जबकि स्वागत की जिम्मेदारी राजेश पटवारे एवं डॉ. ओमप्रकाश पटवारे निभाएंगे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि परंपरा अनुसार कार्यक्रम में “पेरावनी” स्वीकार नहीं की जाएगी।

बाहर से आने वाले अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी, भंडारे तथा बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पटवारे परिवार द्वारा आयोजित यह महोत्सव ग्राम में सामाजिक एकता, पारिवारिक परंपरा एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभर रहा है।