मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की ऊर्जा मंत्री के साथ आंदोलन के मांगपत्र पर बैठक संपन्न:-

संतोष योगी की खबर 9993268143

मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की दिनांक 07अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर जी के साथ 11सूत्रीय मांगो के निराकरण के समर्थन में चर्चा की गई जिसमें संविदा कर्मियों को नियमित करने ,पूर्व क्षेत्र में अनुकंपा नियुक्ति संविदा कार्यालय सहायकों को नियमित करने ,बाय स्त्रोत सेवानिवृत्ति एवं सहकारी समिति के कार्मिकों की बिंदु बार समस्याओं एवं विसंगतियों पर चर्चा की गई जिसमें माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा तत्काल विशेष कर्तव्य अधिकारी को निर्देशित किया गया की बिजली कर्मचारी महासंघ की शीघ्र बैठक माननीय ऊर्जा मंत्री जी की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई जी ऊर्जा विभाग म प्र शासन से कराने एवं सभी बिंदुओं का निराकरण किस प्रकार से हो सकता है इस पर बैठकर दोनों पक्ष सकारात्मक चर्चा कर लेवे। इसके बाद जायज उचित मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा। 

प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं सह प्रभारी विद्युत मा .अरविंद मिश्रा जी ,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मा.कुलदीप सिंह गुर्जर जी , भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री व विद्युत उद्योग के प्रदेश प्रभारी मा.आशीष सिंह जी, मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री मा .सुशील कुमार पांडे जी, मध्य प्रदेश की पांचो कंपनियों के महामंत्री श्री मणिराज विश्वकर्मा जी पूर्व क्षेत्र, श्री संदीप त्रिपाठी जी मध्य क्षेत्र, श्री राजेश जैन जी ट्रांसमिशन ,श्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव जी पश्चिम क्षेत्र, श्री पंकज पवार जी उत्पादन , के साथ श्री देवेंद्र नेवले,श्री अमित कुर्मी ,दीपक गुप्ता, श्री सुदीप मिश्रा, श्री अखिलेश वासुरे (संविदा प्रतिनिधि )मध्य क्षेत्र,श्री प्रवीण तिवारी(अनुकंपा नियुक्ति संविदा ) पूर्व क्षेत्र ,श्री सी.बी.विश्वकर्मा (विद्युत सहकारी समिति सोसाइटी)पूर्व क्षेत्र की उपस्थिति रही ।

प्रदेश महामंत्री बिजली कर्मचारी महासंघ श्रीमान सुशील कुमार पांडे जी द्वारा मांग पत्र के सभी बिंदुओं का विस्तार से वाचन किया गया।जिन्हें माननीय ऊर्जा मंत्री जी ने गंभीरता पूर्वक सुना। व विशेष कर्तव्य अधिकारी जी को दिनांक 16/ 04/26 के पूर्व बैठक कराए हेतु निर्देश दिए गए,

अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ बृहद बैठक में इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।