देव कुमडी में 15 से 21 अप्रैल तक होगा श्री राम यज्ञ, देवनारायण भगवान कथा एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

संतोष योगी की खबर 9993268143

देव कुमडी में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक भव्य श्री राम यज्ञ, देवनारायण समिति देव कुमडी द्वारा श्री देवनारायण भगवान कथा एवं नि:शुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन ग्राम देव कुंडी में मंडीदेव से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम स्थित परिसर में होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अप्रैल बुधवार को लग्न पत्रिका लिखने का मुहूर्त, कलश यात्रा तथा श्री देवनारायण कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन प्राण प्रतिष्ठा, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना एवं देव पूजन-हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। कथा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

21 अप्रैल मंगलवार को कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति, भंडारा, बारात आगमन, भव्य परिक्रमा प्रतियोगिता तथा सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कराने की अपील की है।

कथा वाचन लाड़सिंह सयात द्वारा किया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में बलराम जी शास्त्री अपनी सेवाएं देंगे। भजन संध्या में कुंदनसिंह गुर्जर विशेष प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि सामूहिक विवाह में वर की आयु 21 वर्ष एवं वधू की आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। विवाह में सम्मिलित होने वाले वर-वधू पक्ष को 21 अप्रैल को शाम 6 बजे तक विवाह स्थल पर पहुंचना होगा। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।