गौ माता को राज्य माता बनाने की मांग, 33 दिन का अल्टीमेटम

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल, मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण और गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में पंडित अनुराग भार्गव ने राज्य सरकार को 33 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो इसके बाद राजधानी भोपाल में व्यापक स्तर पर “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेशभर से संत-महंत, गौ भक्त, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

पंडित भार्गव ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार हैं और उन्हें राज्य स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से समयसीमा के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

 

प्रमुख मांगें:

गौ हत्या पर सख्त कानून, गौ माता को राज्य माता का दर्जा, गौ संरक्षण व संवर्धन, नंदी की सुरक्षा, गौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराना तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना शामिल है।