भोपाल में 7 अप्रैल को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, 300 पदाधिकारी होंगे शामिल

संतोष योगी की खबर 9993268143

समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय एफ-93/35, 1250 हॉस्पिटल के पास, तुलसी नगर, भोपाल में किया जाएगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अक्षय यादव, देवेश शाक्य तथा बादशाह सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज यादव करेंगे।

बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत जुलूस भी निकाला जाएगा। यह जुलूस पॉलीटेक्निक चौराहे से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस होते हुए प्रदेश कार्यालय तक पहुंचेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वाहन शामिल रहेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।