सफाई मजदूर यूनियन की बड़ी बैठक संपन्न कर्मचारियों ने उठाईं समस्याएं, वेतन भुगतान व साप्ताहिक अवकाश पर मिला समाधान का आश्वासन 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन 7262 द्वारा मनभावन गार्डन, कोलार में जोन 18 एवं 19 के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मगनलाल झाझोंट ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष श्री अनिल श्रवण द्वारा किया गया।

बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखीं। प्रमुख मांगों में मजबूरी में चार-पांच दिन की छुट्टी लेने पर नौकरी से निकालने की धमकी बंद करने, सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश देने तथा कोलार जल विभाग के कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग शामिल रही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मगनलाल झाझोंट एवं अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जल विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर अगले दिन बैठक आयोजित कर रुकी हुई पेमेंट के विषय में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही संभाग एवं जिले में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां भी की गईं और सभी ने एक-दूसरे को होली एवं ईद की शुभकामनाएं दीं।

बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोविंद मीना, संभागीय मंत्री श्री लखन लधदड़, श्री विक्रम मीना एवं अन्य साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन भोजन के उपरांत किया गया।