सफाई मजदूर कल्याण संघ की बैठक संपन्न, हुई नए पदाधिकारियों का गठन
सफाई मजदूर कल्याण संघ की बैठक संपन्न, हुई नए पदाधिकारियों का गठन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल: मध्य प्रदेश सफाई मजदूर कल्याण संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्य विस्तार पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चैनसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार मैना और नवीन बहुत्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अमरदीप धोसर को जिला अध्यक्ष, चिमनलाल चावरिया को उपाध्यक्ष तथा अमित फथरोड़ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में गणेशराम परोचे, दिलीप श्रवण , विम्की परोपे, राजसिह, नरेंद्र परोचे, सुभाष, शिरीष, शेखर, धवर्ण परोपे, पंकज बागड़ी, अशोक गोदिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधि सलाहकार के रूप में हरिकिशन गोहर और फार्मर प्रतिनिधि के रूप में श्यामलाल मैना भी मौजूद रहे।
