खिरकिया में 12 अप्रैल को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर
12 अप्रैल को खिरकिया में लगेगा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर
भोपाल हेडलाइंस
हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी
मो. 7805953532
खिरकिया। नगर के आनंद नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 12 अप्रैल 2026, रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद भूमरकर द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। यह शिविर मिशय नेत्रालय एवं मीरा होप फाउंडेशन नेत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मोतियाबिंद सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा आवश्यकता होने पर ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित परेशानी है, वे स्वयं शिविर में पहुंचें तथा अपने परिवार, गांव, मोहल्ले, मित्रों और रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर नेत्र जांच और उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे गंभीर नेत्र रोगों से बचाव हो सके। खिरकिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
