अवधपुरी में शराब दुकान के विरोध में चौथे दिन उग्र प्रदर्शन महिलाओं ने निकाली रैली, दुकान हटाने की मांग तेज
अवधपुरी में शराब दुकान के विरोध में चौथे दिन उग्र प्रदर्शन
महिलाओं ने निकाली रैली, दुकान हटाने की मांग तेज
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित शुभालय विलास कॉलोनी के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान के कारण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और महिलाओं व बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है।
रहवासियों ने दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए चौथे दिन एक विशाल रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कॉलोनी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन असामाजिक तत्वों की आवाजाही से रहवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस दुकान को हटाने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में श्रीमती विनीता, श्रीमती मंजू, श्रीमती गीता वर्मा, श्रीमती परांजपे, श्री बी.के. खरे और श्री योगेंद्र शामिल रहे। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
