मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आलोक-निशा गर्ग की सुपुत्री आध्या को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल, भोपाल के सेज गोल्डन स्प्रिंग, अयोध्या बायपास निवासी उद्योगपति आलोक गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी निशा गर्ग की सुपुत्री आध्या के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय मंत्री एवं विधायक कृष्णा गौर ने पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर ने बिटिया आध्या को आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का जीवन खुशहाल और सफल हो, यही सभी की कामना होती है।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने भी आध्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।