वार्ड 24 में गंदे पानी की शिकायत पर कांग्रेस अध्यक्ष शोएब खान ने जताई नाराजगी
वार्ड 24 में गंदे पानी की शिकायत पर कांग्रेस अध्यक्ष शोएब खान ने जताई नाराजगी
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। शहर के वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत अहाता रुस्तम खां, प्रताप नगर, हसनात नगर, श्यामला हिल्स सहित अन्य क्षेत्रों में गंदे पानी की शिकायत सामने आने पर वार्ड-24 कांग्रेस अध्यक्ष श्री शोएब खान ने तत्काल नगर निगम के जल अभियंता को मामले से अवगत कराया।
श्री खान सप्लाई के समय स्वयं मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के लाइनमैन तथा जल विभाग के अधिकारियों को पानी का सैंपल सौंपते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से दूषित पानी मिल रहा है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंदौर में हुई घटना के बाद भी भोपाल नगर निगम पानी की स्वच्छता को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
शोएब खान ने मांग की कि वार्ड 24 सहित पूरे शहर में नागरिकों को तुरंत स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों ने भी नगर निगम से जल्द समाधान की मांग की है।
