लेखराज जोगी बने महासचिव, समाज हित में करेंगे कार्य
संतोष योगी की खबर 9993268143
अखिल भारतीय धुमंतु समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र जोगी ने समाज की सक्रिय गतिविधियों एवं निरंतर सेवा कार्यों को देखते हुए लेखराज जोगी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र जोगी ने कहा कि समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी से वंचित हैं। ऐसे लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, उन्हें उनका अधिकार दिलाना तथा समाज को संगठित करना संघ की प्राथमिकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लेखराज जोगी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संत समाज एवं वंचित वर्ग के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
महासचिव बनाए जाने पर लेखराज जोगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारियों, समाजजनों एवं मित्रों ने लेखराज जोगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
