Professional Freelancer मेकअप आर्टिस्ट हर्षिता चौहान को उनके उत्कृष्ट ब्राइडल मेकअप के लिए सम्मानित किया गया।

संतोष योगी की खबर 9993268143

हर्षिता चौहान ने हाल ही में एक मेकअप शो ब्यूटी कार्निवल में अपने मेकअप की कला से ब्राइड को तैयार किया, जिसमें उनकी कला, रचनात्मकता और समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता है। उनके द्वारा किया गया मेकअप ना केवल ब्राइड की सुंदरता को निखारता है, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि [एक्ट्रेस सुहासी धामी और मेकअप आर्टिस फ़िज़ा ख़ान ] द्वारा हर्षिता चौहान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर्षिता का कार्य बेहद सराहनीय है और वह अपने हुनर से समाज में एक अलग पहचान बना रही हैं।

हर्षिता चौहान ने इस सम्मान के लिए आयोजकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उनके कार्य की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।