ग्राम कलखेड़ा में बाबा साहेब की संयुक्त जयंती पर भव्य आयोजन
ग्राम कलखेड़ा में बाबा साहेब की संयुक्त जयंती पर भव्य आयोजन, 6 साल से लगातार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से बडे, हर्षोल्लास के साथ एवं विशाल बहन रैली का भव्य आयोजन
एवम मध्य प्रदेश भोपाल नीलबड़ कलखेड़ा में पहली बार त्रिशला बौद्ध एवं निशान सिंह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के गीतों की प्रस्तुति
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को ग्राम कलखेड़ा में भव्य संयुक्त जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर “शिक्षित करो, संगठित करो, संघर्ष करो” के संदेश के साथ क्षेत्र में पहली बार विशाल चल समारोह और वाहन रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं बी.आर. अंबेडकर जनकल्याण समिति कलखेड़ा के अध्यक्ष रवि खरे इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली वाहन रैली भानपुर केकाडिया से प्रारंभ होकर सिंकदराबाद, मुंगलिया, बरखेड़ा नाथू, सूरज नगर और नीलबड़ होते हुए ग्राम कलखेड़ा पहुंचेगी। रैली के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
शाम 5 बजे से कलखेड़ा में विशाल जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
इस आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से राष्ट्रीय मिशनरी सिंगर त्रिशला बौद्ध और निशांत सिंह अपने ग्रुप के साथ पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा नवनीत जाटव भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
आयोजक रवि खरे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देगा तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
संपर्क सूत्र 9691189975, 7047475548, 7470913310
