कन्या विवाह सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन संपन्न, सामाजिक एकता पर जोर

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। सर्व समाज कन्या कल्याण समिति के तत्वावधान में जम्बूरी दशहरा मैदान, आनंद नगर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में आगामी 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के लिए स्थल का विधिवत भूमि पूजन किया गया, इस दौरान कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा जनहितकारी कार्यों में हर संभव सहयोग किया जाएगा, वहीं समिति के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि यह समिति का दूसरा वर्ष है और हर वर्ष इस तरह के सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य है, उन्होंने सभी समाजों और नगरवासियों से आयोजन में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, पार्षद शिवलाल मकोरिया,,मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला, अशोक गुप्ता असाटी , पप्पू व्यास,मिथिलेश मीना समिति के महासचिव, कोषाध्यक्ष कपिल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष अभिजीत साहू ,सह सचिव बृज मोहन सहित समिति के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे